लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी की जिंदगी में ऐसा पल कभी न कभी जरूर आता है, जब कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार पैसे उधार मांग लेता है। ऐसे में हम अक्सर धर्मसंकट में फंस जाते हैं। अगर 'हां' कहें तो अपनी जेब खाली होने का डर, और अगर 'ना' कहें तो रिश्ता खराब होने का डर।
पैसों के लेन-देन में अक्सर अच्छे-अच्छे रिश्ते खटास का शिकार हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी को बुरा महसूस कराए भी उधार देने से मना किया जा सकता है? आइए जानते हैं 5 ऐसे समझदारी भरे तरीके, जिनसे आपका पैसा और रिश्ता दोनों सुरक्षित रहेंगे।