लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी रसोई के डिब्बे में रखा वह छोटा-सा मसाला, जिसे हम सिर्फ तड़के या पराठों के लिए इस्तेमाल करते हैं, आपके लिए एक जादुई औषधि हो सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं अजवाइन की। भारतीय रसोइयों में अजवाइन महज एक मसाला नहीं, बल्कि दादी-नानी के नुस्खों में शामिल एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है।
इसकी तेज खुशबू और तीखा स्वाद तो लाजवाब है ही, लेकिन इसके छोटे-छोटे बीजों में थाइमोल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व छिपे हैं। आइए, आसान भाषा में जानते हैं कि कैसे यह 'सुपरफूड' हमें बिना किसी दवा के कई तरह की बीमारियों से दूर रख सकता है।