लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पैदल चलना आसान होने के साथ ही सबसे असरदार एक्सरसाइज है क्योंकि इसे हर उम्र के लोग अपनी स्पीड के हिसाब से कर सकते हैं। पैदल चलना जिनकी दिनचर्या का हिस्सा होता है, उनका फैट तेजी से बर्न होता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। फिर वजन कम करने के लिए हाई इन्टेन्सिटी एक्सरसाइज के साथ वॉकिंग को रूटीन में शामिल करने से पीछे क्यों हटा जाए? आजकल रोजाना 10,000 कदम चलने के बारे में कहा जाता है लेकिन कोई यह नहीं बताता कि अगर किसी को एक हफ्ते में 1 किलो वजन कम करना हो तो उसे पूरे दिन में कितने कदम चलने चाहिए। अगर आप भी वजन कम करने के लिए कुछ ऐसी ही स्ट्रेटजी फॉलो कर रहे हैं तो आइए इसके बारे में जानते हैं।