Lifestyle
किडनी के मरीज हैं, तो हो जाएं सावधान! इस एक लापरवाही से बढ़ सकता है शिंगल्स का खतरा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में किडनी एक बेहद जरूरी अंग है, जिसकी मुख्य जिम्मेदारी शरीर की अंदरूनी सफाई करना है। यह खून से हानिकारक तत्वों को छानकर शरीर के बाहर निकालने का काम करती है। हालांकि, आजकल की बिगड़त
लेखक Digital Desk13K पढ़े गए
-1785417866225.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में किडनी एक बेहद जरूरी अंग है, जिसकी मुख्य जिम्मेदारी शरीर की अंदरूनी सफाई करना है। यह खून से हानिकारक तत्वों को छानकर शरीर के बाहर निकालने का काम करती है। हालांकि, आजकल की बिगड़ती जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
वर्तमान में 'क्रोनिक किडनी डिजीज' (CKD) बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस स्वास्थ्य समस्या के साथ जीने वालों के लिए उचित देखभाल और काफी सावधानी जरूरी है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान, समय पर दवाइयां और किडनी की नियमित टेस्टिंग बहुत जरूरी है। आंकड़ों की बात करें, तो भारत की करीब 13.24 फीसदी आबादी CKD की शिकार है, जिसका मतलब है कि हर आठवां भारतीय इस बीमारी का सामना कर रहा है।



