लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों की आदत होती है कि वो हर चीज को नेगेटिव नजरिए से देखते हैं। ऐसे लोग जब किसी बड़े प्रोजेक्ट को समय पर खत्म करते हैं, प्रोमोशन पाते हैं या अपनी सफलता के लिए तारीफ पाते हैं तो भी उनके मन में खुशी नहीं होती। अपनी सफलता पर खुद पर गर्व करने के बजाय वो बस यही कहते हैं कि  'मैं काबिल नहीं हूं'। हो सकता है आप इसे उनकी विनम्रता उर्फ Modesty कहें पर यकीन माने यह एक सिंड्रोम है। साइकोलॉजी में इसे इम्पोस्टर सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है।