लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पहले सिर और गर्दन के कैंसर को तंबाकू और सिगरेट पीने वालों से जोड़कर देखा जाता था। पर समय के साथ बीमारियों ने अपना स्वरूप बदल दिया है क्योंकि अब ये कैंसर तंबाकू खाने या सिगरेट पीने तक सीमित नहीं रह गए हैं। बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें मरीजों की उम्र बहुत कम थी और उन्होंने कभी न तो सिगरेट पी थी, न ही तंबाकू का सेवन किया था। इसके बावजूद उनमें कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी देखी गई। यहां यशोदा मेडिसिटी से सर्जिकल ऑन्कोलॉजी - हेड एंड नेक, कंसल्टेंट, डॉ. सुमंत बोलू ने सिर और गर्दन के कैंसर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है।