लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के लिए सबसे मुफीद होता है। यही कारण है कि इन दिनों बुखार, सिरदर्द, उल्टी, पेटदर्द जैसी शिकायतें लेकर अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या अधिक देखी जाती है। 
संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए वैसे तो सतर्कता हर समय जरूरी है, पर इन दिनों जलजमाव, गंदगी के चलते बीमारियां अधिक होती हैं, इसलिए अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है। जलभराव और गंदगी के कारण घनी आबादी वाले शहरों में जगह-जगह डेंगू के हाटस्पाट बन जाते हैं।