प्रेट्र, नई दिल्ली। विज्ञानियों ने कैंसर के बारे में एक पहेली सुलझाई है। एक अध्ययन ने यह प्रत्यक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किया है कि कैसे किसी व्यक्ति की आनुवंशिक संरचना धूमपान या सूर्य के प्रकाश जैसे कारक डीएनए क्षति को प्रभावित कर सकता है और यह निर्धारित कर सकता है कि कितने म्यूटेशन होते हैं।
यह निष्कर्ष नेचर जर्नल में प्रकाशित हुए हैं, जिससे यह समझा जा सकता है कि धूमपान करने वाले कुछ लोगों को फेफड़ों का कैंसर क्यों नहीं होता, जबकि धूमपान नहीं करने वाले कुछ लोग भी फेफड़ों के कैंसर का शिकार हो जाते हैं।