Lifestyle
कंसीव करने में आ रही है दिक्कत? एक्सपर्ट से जानें इनफर्टिलिटी के वो छिपे कारण जिन पर अक्सर नहीं जाता ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इनफर्टिलिटी आज एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग जूझ रहे हैं। इनफर्टिलिटी की समस्या तब होती है, जब कोई कपल एक साल से कंसीव करने की कोशिश करे, लेकिन प्रेग्नेंसी न हो पाए
लेखक Swati Sharma17K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इनफर्टिलिटी आज एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग जूझ रहे हैं। इनफर्टिलिटी की समस्या तब होती है, जब कोई कपल एक साल से कंसीव करने की कोशिश करे, लेकिन प्रेग्नेंसी न हो पाए या महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा होने पर कोशिश करने के बावजूद 6 महीने तक कंसीव न कर पाना।
आमतौर पर हम इनफर्टिलिटी से जुड़े आम कारणों पर ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे कुछ छिपी हुई वजहें हो सकती हैं, जिनकी पहचान करके सही इलाज करवाया जा सकता है। आइए इन कारणों के बारे में डॉ. आस्था गुप्ता (सीनियर आईवीएफ कंसल्टेंट एंड इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, दिल्ली आईवीएफ) से जानते हैं।



