Lifestyle
अमेरिका में फैला आंतों का ये इन्फेक्शन, तेजी से बना रहा लोगों को बीमार; पढ़ें इसके लक्षण और बचाव
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में इन दिनों एक बीमारी काफी तेजी से फैल रही है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हो चुके हैं। इसे साइक्लोस्पोरियासिस कहा जाता है, जो पेट से जुड़ा एक तरह का इन्फेक्शन है।
लेखक Swati Sharma26K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में इन दिनों एक बीमारी काफी तेजी से फैल रही है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हो चुके हैं। इसे साइक्लोस्पोरियासिस कहा जाता है, जो पेट से जुड़ा एक तरह का इन्फेक्शन है।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, यूएस के अनुसार, यह बीमारी अभी तक 9 राज्यों में फैल चुकी है। माना जा रहा है कि ये बीमारी आइसबर्ग लैट्यूस के इस्तेमाल के कारण फैल रही है। आइए जानें कि ये बीमारी क्या है, कैसे फैलती है और इससे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।



