Lifestyle
सावधान! जिस ओमेगा-3 सप्लीमेंट को समझ रहे थे 'ब्रेन बूस्टर', वह निकला बेअसर? नई स्टडी बड़ा खुलासा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमने अक्सर यह सुना है कि दिमाग की सेहत के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड एक जरूरी पोषक तत्व है जो दिमाग की कोशिकाएं बनाने, कोशिका की दीवारों को लचीला रखने और न्यूरान्स को नए कनेक्शन बनाने और दूसरी कोश
लेखक Jagran News25K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमने अक्सर यह सुना है कि दिमाग की सेहत के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड एक जरूरी पोषक तत्व है जो दिमाग की कोशिकाएं बनाने, कोशिका की दीवारों को लचीला रखने और न्यूरान्स को नए कनेक्शन बनाने और दूसरी कोशिकाओं से बातचीत करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। पर क्या हो अगर हम कहें कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से दिमाग को कोई फायदा नहीं होता? यह बात मन में बहुत से सवाल खड़े करती है लेकिन हाल ही की एक स्टडी यही संकेत कर रही है।



