लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाएं समाज का वो तबका हैं जो अक्सर सबका ख्याल रखती हैं बस अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। भारत में उन्हें सैंडविच जेनरेशन कहा जाता है यानी बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी उठाने वाली बीच में फंसी हुई पीढ़ी। पर यहां सवाल यह है कि आखिर महिलाएं कब तक अपनी सेहत को सबसे आखिर में रखेंगी? आइए मणिपाल अस्पताल, कनकपुरा रोड में गायनेकोलॉजिस्ट, ऑन्को-सर्जन (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) और रोबोटिक सर्जन, सलाहकार - डॉ. मोनिका पंसारी से इस बारे में जानें कि कैसे महिलाएं कुछ बातों का ध्यान रखते हुए खुद को भविष्य में होने वाली बीमारियों से बचा सकती हैं।