Lifestyle
बुढ़ापे की दवा मिल जाए, तब भी अमर नहीं हो सकते; वैज्ञानिकों ने बताया कितने सालों तक जी सकता है इंसान
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं अगर भविष्य में बुढ़ापे को रोकने की सबसे बेहतरीन दवा भी बन जाए, तब भी इंसान हमेशा के लिए अमर नहीं हो सकता? जी हां, हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है क
लेखक Swati Sharma13K पढ़े गए
-1785050467364.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं अगर भविष्य में बुढ़ापे को रोकने की सबसे बेहतरीन दवा भी बन जाए, तब भी इंसान हमेशा के लिए अमर नहीं हो सकता? जी हां, हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है कि एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा कितनी उम्र तक जिंदा रह सकता है।
इस रिसर्च के मुताबिक, अगर हम बुढ़ापे की सभी वजहों का इलाज ढूंढ़ लें, तब भी एक इंसान औसतन 150-190 साल तक ही जिंदा रह पाएगा। यानी बुढ़ापे का इलाज खोजने के बाद भी मौत को टालना नामुमकिन है। आइए जानें कि ऐसा क्यों है।



