लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोगों को लगता है कि हमें सिर्फ धूल-मिट्टी, किसी खास मौसम या खाने-पीने की चीजों से ही एलर्जी होती है। हम इन चीजों से बचते भी हैं, लेकिन फिर भी कई बार लगातार छींक आना, नाक बंद होना या त्वचा पर खुजली जैसी समस्याएं हमारा पीछा नहीं छोड़तीं। ऐसा क्यों होता है?
चंडीगढ़ स्थित पीजीआई की एचओडी, डॉ. जयमंती बख्शी के मुताबिक, हमारी इस परेशानी का असली कारण रोजमर्रा की जिंदगी में छिपे वो 'ट्रिगर्स' हैं, जिन पर हमारा कभी ध्यान ही नहीं जाता। आइए जानते हैं कि आपके घर और रूटीन में ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो आपकी परेशानी को बढ़ा रही हैं।