लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की लाइफस्टाइल में लैपटॉप और स्मार्टफोन जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हमारे काम से लेकर मनोरंजन तक, सबकुछ अब इनकी स्क्रीन के सामने ही होता है। रोज 8-9 घंटे लगातार स्क्रीन के सामने बैठे रहने से एक नई समस्या चुपचाप पैर पसार रही है, जिसके बारे में लोग ज्यादा बात भी नहीं करते। 
ये समस्या है गर्दन के दर्द यानी सर्वाइकल पेन की। बैक-टू-बैक मीटिंग्स और घंटों डेस्क पर बैठे रहने की वजह से युवाओं में ये समस्या तेजी से बढ़ रही है। आइए जानें इस बारे में।