लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी भी आंख खुलते ही हाथ सबसे पहले फोन की तरफ ही जाता है या आप भी अपने तकिए पास फोन रखकर सोते हैं, ताकि सुबह उठने के बाद कुछ समय स्क्रॉल कर सकें? अगर हां, तो आप अकेले नहीं है। आजकल ज्यादातर लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपना फोन ही चेक करते हैं। 
अक्सर लोग इसे मोबाइल की लत समझ लेते हैं कि दिनभर फोन चलाने की आदत के कारण ही वो सुबह उठने के बाद भी पहले फोन देखते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सिर्फ लत नहीं है। दरअसल, ये हमारे दिमाग से जुड़ा व्यवहार भी हो सकता है। आइए जानें इस बारे में।