लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए डाइट प्लान, योग, डिटॉक्स ड्रिंक और सुपरफूड्स को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। लेकिन कई बार हम महंगे और मुश्किल उपाय ढूंढ रहे होते हैं, जबकि सेहत का खजाना हमारी रसोई में ही मौजूद होता है। भीगी हुई अंजीर का पानी ऐसा ही एक आसान, सस्ता और असरदार उपाय है, जो शरीर को अंदर से पोषण देकर हेल्दी लाइफस्टाइल को संतुलित बनाए रखता है। आइए जानें कैसे -