द कन्वर्सेशन, मिसिसिपी। नींद में किसी व्यक्ति को बड़बड़ाते देख या सुनकर हैरत तो होती है। ऐसा क्यों होता है, इसकी जिज्ञासा होना सहज बात है। इसिलए इसके संबंध में अध्ययन होते रहते हैं। नींद में बड़बड़ाने के कई कारण और स्पष्टीकरण भी दिए जाते रहे हैं।
इस सिलसिले में एक स्पष्टीकरण यह सामने आया है कि दिमाग एक साथ नहीं सोता और नींद के लिए जिम्मेदार क्षेत्र कुछ लोगों में उन हिस्सों की तुलना अधिक समय तक सक्रिय रहते हैं, जो उन्हें शांत रखते हैं।