Lifestyle
माता-पिता में दिख रहे ये बदलाव सिर्फ उम्र का तकाजा नहीं, अल्जाइमर का भी हो सकते हैं संकेत
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर देखते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हमारे माता-पिता के स्वभाव और आदतों में बदलाव आने लगता है। कई बार हम इसे 'उम्र का असर' मानकर अनदेखा कर देते हैं। हालांकि, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा की सीनि
लेखक Nikhil Pawar18K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर देखते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हमारे माता-पिता के स्वभाव और आदतों में बदलाव आने लगता है। कई बार हम इसे 'उम्र का असर' मानकर अनदेखा कर देते हैं। हालांकि, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा की सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ. नेहा पंडिता का मानना है कि ये छोटे-छोटे बदलाव किसी गहरी परेशानी का संकेत हो सकते हैं।
अक्सर माता-पिता यह नहीं बताते कि उन्हें किसी काम को करने में तकलीफ हो रही है। उन्हें डर होता है कि अगर उन्होंने मदद मांगी, तो उनकी आजादी छिन जाएगी। कई बार तो उन्हें खुद भी अपनी घटती क्षमताओं का एहसास नहीं होता। ऐसे में, परिवार की जिम्मेदारी है कि वे इन संकेतों को समय रहते पहचानें। आइए, आज 21 सितंबर को मनाए जा रहे 'वर्ल्ड अल्जाइमर डे' के मौके पर डिटेल में समझते हैं इस बारे में।



