Lifestyle
जो लोग कभी नहीं करते धूम्रपान, उन्हें भी हो सकता है फेफड़ों का कैंसर! रिसर्च ने बदली पुरानी धारणा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों में यह आम धारणा है कि धूम्रपान करने से ही फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है, जबकि कुछ तथ्य इसके एकदम उलट है। अब इसमें हाल ही में आए इस नए शोध को ही ले लीजिए।
लेखक Jagran News5K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों में यह आम धारणा है कि धूम्रपान करने से ही फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है, जबकि कुछ तथ्य इसके एकदम उलट है। अब इसमें हाल ही में आए इस नए शोध को ही ले लीजिए।
नया शोध कहता है कि जो लोग धूम्रपान नहीं करते, उनमें भी फेफड़ों का कैंसर देखा जा सकता है यानी जीवनशैली की बिगड़ी आदतों के विपरीत ऐसे कई कारण हैं, जो हमारे फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। सिर्फ प्रभावित ही नहीं करते बल्कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों तक का खतरा बढ़ा देते हैं।



