लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छोटे बच्चों के लिए बाजार में मिलने वाला खाने को कंपनियां काफी पौष्टिक बताकर बेचती हैं और माता-पिता उन पर भरोसा करके अपने बच्चों के लिए वही बेबी फूड खरीदते भी हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इस आकर्षक पैकेजिंग और विटामिन-मिनरल्स के दावों के बीच असल में आपके बच्चे की थाली में क्या जा रहा है?
ये मुद्दा अब चर्चा में आ गया है, क्योंकि महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने साफ किया है कि बच्चों के पोषण और बेबी फूड से जुड़े प्रोडक्ट्स अब फूड रेगुलेटर्स की खास निगरानी में रहेंगे। ये फैसले एक सरकारी डेटा को देखते हुए लिया गया है, जिसमें बच्चों के कई प्रोडक्ट्स तय मानकों पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे हैं।