दीपेश पांडेय, मुंबई। फिल्म ‘मुक्काबाज’ से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री जोया हुसैन ने शुरुआत से ही अपने प्रोजेक्ट्स के चुनाव में लीक से हटकर कहानियों को तरजीह दी है। ‘लाल कप्तान’, ‘भैया जी’ और ‘कादन’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘ग्रहण’ और ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राइ’ जैसी वेब सीरीज तक, उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई है।