Entertainment
एक पेपर, हजारों सपने...Zee 5 ने की The Scam Leaked नाम से नई सीरीज की घोषणा, स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से हो रही वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में इस समय देशभर में प्रोटेस्ट चल रहा है। ऐसे में जी5 (Zee5) ने अपनी सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' (The Scam Leaked) का फर्स्ट-लुक टीजर शेयर करके सबको चौंका दिय
लेखक Surabhi Shukla169K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में इस समय देशभर में प्रोटेस्ट चल रहा है। ऐसे में जी5 (Zee5) ने अपनी सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' (The Scam Leaked) का फर्स्ट-लुक टीजर शेयर करके सबको चौंका दिया। यह सीरीज मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का क्वेश्चन पेपर लीक होने की घटना पर आधारित है।
टीजर की घोषणा ने सबका ध्यान इसलिए और खींचा क्योंकि इस साल मई में NEET के पेपर लीक होने के बाद दिल्ली और देश के दूसरे शहरों में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। फर्स्ट-लुक टीजर शेयर करते हुए Zee5 ने लिखा,'एक पेपर। लाखों सपने। एक लीक। देश हैरान। 'द स्कैम: लीक्ड', जल्द ही Zee5 पर आ रही है!'
-1795363251893.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795356611999.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795352876945.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
