एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन के पवित्र महीने का इंतजार हर साल श्रद्धालुओं और शिव भक्तों को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। हिंदी सिनेमा में भी भगवान भोलेनाथ की महिमा और शक्ति को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। बॉलीवुड में शिव भक्ति पर 'जय-जय शिव शंकर' हो या 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'शिवाय' का तांडव ऐसे गाने बने हैं, जिनमें महादेव के जयकारे गूंजते हैं।