एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने भले ही साल 1992 में डायरेक्टर राज कंवर की फिल्म 'दीवाना' (Deewana) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और तुरंत सबका ध्यान खींचा, लेकिन उन्हें असली सफलता अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर' और यश चोपड़ा की 'डर' (Darr) से मिली। दिलचस्प बात यह है कि शाह रुख ने इन दोनों फिल्मों में ग्रे-शेड वाली भूमिका निभाई।
शाह रुख ने निभाया था विलेन का रोल