स्मिता श्रीवास्‍तव, मुंबई। एक्शन और मार्शल आर्ट्स को अपनी पहचान बना चुके अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अब हॉलीवुड का रुख कर चुके हैं। वीडियो गेम पर आधारित फिल्म स्ट्रीट फाइटर में वह मशहूर किरदार धालसिम (Dhalsim ) के रूप में नजर आएंगे। उन्‍होंने अपनी फिल्‍म, एक्‍शन की चुनौतियों समेत कई मुद्दों पर की खास बातचीत: