एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन्हीं फिल्मों में एक नाम पैन इंडिया फिल्म वेट्टुवम (Vettuvam) का भी जुड़ गया है। पा. रंजीत (Pa. Ranjeet) ने इस फिल्म का ऐलान कर दिया है, वो भी पहली झलक के साथ।
पा. रंजीत ने सोशल मीडिया पर वेट्टुवम का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है, जिसमें पारंपरिक एक्शन सीक्वेंस की झलक और कलाकारों की कड़ी ट्रेनिंग को दिखाया गया है। दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी फिल्म का हिस्सा हैं।