एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस वत्सला राजगोपाल का शुक्रवार 30 अक्टूबर को चेन्नई में निधन हो गया। वे 93 साल की थीं और तमिल मीडिया के मुताबिक उम्र संबंधी बीमारियों के चलते वे अस्वस्थ थीं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के पल्लावरम स्थित उनके आवास पर रखा गया है।
'रोजा', 'अनियन', 'सती लीलावती' और 'मोझी' जैसी फिल्मों में काम करने वालीं अनुभवी तमिल अभिनेत्री वत्सला राजगोपाल का शुक्रवार, 30 अक्टूबर को चेन्नई में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। तमिल मीडिया की खबरों के अनुसार, उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ।