Entertainment
राजामौली ने Varanasi की कहानी से उठाया पर्दा! काशी से लेकर प्राचीन रोम तक का दिखेगा सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर एसएस राजामौली ने वाराणसी की ग्रैंड दुनिया के बारे में बात करते हुए बताया कि महेश बाबू स्टारर यह फिल्म समय की सीमाओं को पार करते हुए वाराणसी से प्राचीन रोम तक के रोमांचक सफर पर ले ज
लेखक Ekta Gupta98K पढ़े गए
-1785750713858.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर एसएस राजामौली ने वाराणसी की ग्रैंड दुनिया के बारे में बात करते हुए बताया कि महेश बाबू स्टारर यह फिल्म समय की सीमाओं को पार करते हुए वाराणसी से प्राचीन रोम तक के रोमांचक सफर पर ले जाएगी। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वाराणसी से प्राचीन रोम तक की दिखेगी झलक
डायरेक्टर एसएस राजामौली ने आखिरकार फैंस को 'वाराणसी' की दुनिया की एक झलक दिखाई है, जिसमें महेश बाबू (Mahesh Babu), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। जब से फिल्म के टाइटल की झलक दिखाई गई थी, तब से ही इस ग्लोबल एडवेंचर को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। अब फिल्ममेकर ने बताया है कि कहानी दर्शकों को अलग-अलग महाद्वीपों की सैर कराएगी – और यहां तक कि समय में पीछे प्राचीन रोम भी ले जाएगी।
-1795352876945.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795347125699.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
