एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म वाराणसी की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं इस बीच एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार एक्टर संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं।
पहले अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे नामों को फिल्म निर्माता से जोड़ा जा रहा था। अब खबर है कि महेश बाबू को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना जा रहा है।