एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से निर्माता करण जौहर की अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) का नाम सिनेमा जगत में चर्चा में बना हुआ है। अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान स्टारर उड़ता तीर एक कॉमेडी स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसका अंदाजा आप इस मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।