एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई एक्टर-एक्ट्रेस आए हैं जिन्होंने बड़ी फिल्मों में काम किया, लोगों ने उनके काम को सराहा भी लेकिन बाद में वे इंडस्ट्री से इस तरह गुमनाम हो गए जैसे वे कभी इसका हिस्सा थे ही नहीं।
'बाजीगर' में निभाया था शाह रुख के बचपन का किरदार
एक ऐसे ही एक्टर थे सुमीत पाठक (Sumeet Pathak), हो सकता है कि बहुत से लोग सुमीत पाठक का नाम तुरंत न पहचानें, लेकिन उन्हें उनका चेहरा जरूर याद होगा। एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर, उन्होंने 1993 की थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' (Baazigar) में शाहरुख खान के किरदार 'अजय मल्होत्रा' के बचपन का रोल निभाया था।