एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ फिल्म स्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक को फैंस से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। खुद यश ने भी ये खुलासा किया था कि टॉक्सिक उनकी पिछली चार साल की कड़ी मेहनत है। लेकिन खराब कहानी के चलते टॉक्सिक का बंटाधार हो गया।
अब यश के अजीज दोस्त और कन्नड़ फिल्म एक्टर जयदेव मोहन ने खुलासा किया है कि टॉक्सिक को मिले नेगेटिव रिव्यू मिलने की वजह से यश का कैसा हाल था, उसकी जानकारी फोन पर बातकर मिली थी।