एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी अभिनेता टॉम स्केरिट का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे टीवी सीरीज 'पिकेट फेंसेस' और फिल्मों 'एलियन' व 'टॉप गन' में नजर आए थे।
अमेरिकी वायुसेना में दी थी सेवाएं
एक्टर के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की। 6 दशकों के अपने करियर में, उन्होंने 'मैश', 'अ रिवर रन्स थ्रू इट' और 'टेड' जैसी फिल्मों में काम किया। 20वीं सदी की कई हिट फिल्मों में अपनी मूंछों वाले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले टॉम स्केरिट का जन्म 1933 में डेट्रायट, मिशिगन में हुआ था। अभिनय करियर शुरू करने से पहले उन्होंने अमेरिकी वायु सेना में भी सेवा दी थी, और अपने अभिनय करियर के दौरान उन्होंने कई बार सैन्य भूमिकाएं निभाईं।