एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 18 अक्टूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था। हमलवारों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, लेकिन गनीमत ये रही कि टाइगर सुरक्षित बच गए। इस मामले में अब तक पुलिस कई लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है और जांच में अब हैरान करने वाला दावा सामने आ रहा है।