एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उसके पहले फिल्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद इसके ट्रेलर से जुड़ा है।
ट्रेलर में बिना परमिशन इस्तेमाल किया गाना
द वन (The Vvan) के 2 मिनट 44 सेकंड के ट्रेलर के बीच में एक गाना है- अयि गिरि नन्दिनी (Aigiri Nandini)। इस गाने को लेकर एक गायक सरगम वैश (Sargam Vaish) ने आरोप लगाया है कि उनका यह गाना फिल्म के मेकर्स ने बिना परमिशन इस्तेमाल किया है।