एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अब फिल्मों का रूप-स्वरूप बदल रहा है। अलग-अलग फिल्में आ रही हैं। अब फिल्मों की सीमा सिर्फ एक्शन या रोमांटिक मूवीज तक सीमित नहीं है। भारत की सांस्कृतिक विरासत में लोककथाओं, सदियों पुरानी कहानियों, पौराणिक कथाओं और अलौकिक कहानियां अब सिनेमा का हिस्सा बन रही हैं।
जंगल के देवी-देवताओं से लेकर रहस्यमयी जीव या फिर लोक-संस्कृति के किस्से या पुरानी पीढ़ियों की कहानियां दर्शकों को लुभा रही हैं और यकीन मानिए फिल्ममेकर्स ऐसी कहानियों पर दांव लगा रहे हैं और उनमें सफलता भी हासिल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह फिल्में...