एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म द वन (The Vvaan) की कमाई मंगलवार को बढ़ी है। 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन यह फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर रही है।
किसी भी फिल्म की कमाई में वीकडेज में गिरावट आती है, लेकिन फिर भी करोड़ों में कमाई करना बड़ी बात है। द वन ने भी वीकेंड में धांसू कमाई की और वीकडेज में कमाई घटी है। हालांकि, फिल्म ने डिवोशनल मूवी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को भी पछाड़ दिया है।