Entertainment
The Paradise ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Nani की फिल्म ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' ने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन धांसू ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन आधी से भी कम कमाई की थी लेकिन तीसरे दिन इसने ग्लोबल बॉक्स
लेखक Ekta Gupta42K पढ़े गए
-1790494545275.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' ने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन धांसू ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन आधी से भी कम कमाई की थी लेकिन तीसरे दिन इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क के मुताबिक, 24 सितंबर को रिलीज हुई 'द पैराडाइज' (The Paradise) ने एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को पेड़ प्रीव्यू में 11.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग की।



