एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिवल्स और फिल्मों के बीच का गहरा कनेक्शन रहा है। हमेशा से फिल्मों में होली से लेकर दीवाली और लोहड़ी जैसे कई त्यौहारों की भव्यता को लार्जर स्केल पर दिखाया गया है। हालांकि,  यह पहली बार है जब हिन्दी सिनेमा में बिहार और पूर्वांचल यूपी के महापर्व छठ पूजा की भव्यता और इसकी मान्यताओं को मेकर्स स्क्रीन पर दिखाने जा रहे हैं। सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में छठ पूजा का सीन मेकर्स ने यूं ही नहीं डाला है, बल्कि इस महापर्व का फिल्म से गहरा कनेक्शन भी है।