एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पैपराजी के साथ जया बच्चन (Jaya Bachchan) के बर्ताव पर हमेशा से ही सवाल उठते आए हैं। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को भी पैपराजी के द्वारा दूसरी जया बच्चन कहा जाता है। अब एक्ट्रेस ने दूसरी जया बच्चन कहलाने पर रिएक्शन दिया है।
कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो पैपराजी के सामने फोटोग्राफ्स क्लिप कराने से कतराते हैं। कई सेलेब्स तो पैप्स पर भड़क भी जाते हैं। तापसी पन्नू भी कई बार पैप्स के साथ बहस कर चुकी हैं। उन्हें दूसरी जया बच्चन कहकर बुलाया जाता है।