एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) सोशल मीडिया एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में अभिनेत्री ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर प्रथा' सीन को लेकर संजय लीला भंसाली को एक ओपन लैटर लिखा।
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने दिल्ली में एक इवेंट अटेंड करने के दौरान फिल्म में दिखाए गए 'जौहर' सीक्वेंस पर चिंता जाहिर की। क्यों एक बार फिर से विवादों में घिरी हैं स्वरा भास्कर, नीचे डिटेल में पढ़ें पूरा मामला।