Entertainment
'पैर टूटा हुआ था...' Sushant Singh Rajput की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर बहन कीर्ति ने उठाए सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, एक्टर की मौत से जुड़े नए आरोपों के बाद फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और एक्टर की पोस्टमार्ट
लेखक Ekta Gupta131K पढ़े गए
-1790671667328.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, एक्टर की मौत से जुड़े नए आरोपों के बाद फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए।
श्वेता ने उठाए सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल
श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अटलांटा में मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल होने के बाद अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा मुझे आप लोगों ने बहुत प्यार और सपोर्ट दिया। इसके बाद उन्होंने 2020 में अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े मामले के बारे में कुछ अनजान बातें शेयर कीं।



