एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्मात मल्होत्रा बहुचर्चित फिल्म रामायणम् (Ramayana) आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण किरदार की चर्चा हर तरफ हो रही है। लेकिन 3 घंटे से अधिक लंबी इस फिल्म से अभिनेता सनी देओल के हनुमान लुक की पहली झलक ने सभी को सरप्राइज किया है।