एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म 'सूर्या- अंत से आरंभ तक' (Suryaa- Ant Se Aarambh Tak) का टीजर रिलीज हो गया है। अब यह फिल्म विवादों में आ गई है।
टीजर में हेल्थकेयर सिस्टम में भ्रष्टाचार को दिखाया गया जिसके खिलाफ सनी देओल अपनी आवाज उठाते हुए नजर आए। इसे सच्ची घटनाओं पर प्रेरित फिल्म बताया गया है। अब इस फिल्म को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इसकी समीक्षा करने की मांग की है।