एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस की हिट मशीन कही जाती है। दोनों ने एक साथ 'घातक' और 'दामिनी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। अब इस डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी की अगली फिल्म 'बंटवारा 1947' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बताया कि साल 1993 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'दामिनी' और 'घातक' दोनों के लिए ही सनी देओल कभी भी पहली च्वाइस नहीं थे। इन फिल्मों में उनके किरदार किसी अन्य एक्टर्स के लिए लिखे गए थे।