एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू हो गया है और अब बागों में मौजूद पेड़ों पर झूले पड़ने शुरू हो गए। आज की जेनरेशन जेन-जी बेशक इन सब चीजों पर अधिक ध्यान न दें, लेकिन अगर आप 90 के दशक में या उससे पहले पैदा हुए हैं तो यकीनन तौर पर सावन और झूलों का मेल समझ सकते हैं।
इसी आधार पर अभिनेता सनी देओल का एक ऐसा गीत भी मौजूद है, जो सावन के महीने में झूला झूलने का मजा दोगुना कर देता है। पिछले 37 सालों से इस गाने को सावन के महीने में खूब सुना जाता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है-