Entertainment
'दृश्यम' की बाप है Sunil Dutt की ये 60 साल पुरानी मिस्ट्री थ्रिलर, सीट से हिलने नहीं देगा तगड़ा सस्पेंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 60s में सिनेमाघर म्यूजिकल, रोमांटिक और देशभक्ति फिल्मों से भरी हुई थीं। इसी दौर में एक मिस्ट्री थ्रिलर (Mystery Thriller) आई जिसने ऑडियंस का दिमाग घुमा दिया। इस फिल्म का सस्पेंस इतना तगड़ा थ
लेखक Rinki Tiwari170K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 60s में सिनेमाघर म्यूजिकल, रोमांटिक और देशभक्ति फिल्मों से भरी हुई थीं। इसी दौर में एक मिस्ट्री थ्रिलर (Mystery Thriller) आई जिसने ऑडियंस का दिमाग घुमा दिया। इस फिल्म का सस्पेंस इतना तगड़ा था कि शुरू में हर दर्शक कन्फ्यूज हो गया कि आखिर सच क्या है।
यह सुनील दत्त (Sunil Dutt) की फिल्म थी जिसे उस जमाने के सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर राज खोसला (Raj Khosla) ने बनाया था। वही, राज खोसला जिन्हें 'महिलाओं का डायरेक्टर' बुलाया जाता था क्योंकि वह फिल्मों में महिलाओं की भूमिका को बड़ी खूबसूरती के साथ पेश करते थे।



