एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी अब मनोरंजन का एक बड़ा सेंटर बन गया है, क्योंकि जो दर्शक सिनेमाघरों में कम जाना पसंद करते हैं वे घर बैठे ओटीटी पर अपनी पसंद की फिल्में और सीरीज देख सकते हैं।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की सबसे खास बात ये है कि यहां ना सिर्फ नई फिल्में रिलीज होती हैं बल्कि पुरानी फिल्मों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। जिन पुरानी फिल्मों को हम थिएटर में नहीं देख पाए उन्हें अच्छी क्वालिटी में हम ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।