एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास और तृ्प्ति डिमरी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पिरिट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की भी एंट्री होने जा रही है।
नई खबरों से पता चलता है कि कैटरीना कैफ से प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' में शामिल होने के लिए बातचीत चल रही है। हालांकि मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि संदीप रेड्डी वांगा, कैटरीना को एक अहम कैमियो रोल के लिए सोच रहे हैं, जो फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज हो सकता है।